
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां थाने में सोमवार (Monday) को पति, पत्नी और वो के बीच जमकर ड्रामा हुआ। पति के सामने ही एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई। इसके बाद पति ने भी इसके लिए सहमति दे दी। दोनों में समझौते के बाद बेटी महिला के साथ जबकि बेटा पति के साथ चला गया।
मोहल्ले के ही युवक से हो गया था प्यार
मामला मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के नगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला को मोहल्ले के ही एक युवक से प्यार हो गया था। महिला की करीब 10 साल पहले शादी हो हो चुकी है। उसके दो बच्चे नौ साल का बेटा और चार साल की बेटी हैं। करीब एक हफ्ते पहले वह सबको छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। महिला के पति ने इसको लेकर थाने में शिकायत दी थी। सोमवार को पुलिस महिला को बरामद कर थाने ले आई। उसके साथ उसका प्रेमी भी था।
पति भी पहुंचा थाने
इसके बाद पुलिस ने उसके पति को भी सूचना दी। पति भी थाने पहुंचा तो उसने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस बीच पति ने उसको बच्चों का हवाला भी दिया लेकिन महिला ने कहा कि वह उससे मारपीट करता है इसलिए वह घर नहीं जाएगी। इस दौरान थाने में कुछ देर तक हंगामा हुआ। नगर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने दोनों के बीच समझौता कराया, जिसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। उसके पति ने भी उसे खुश रहने की बात कही।
यह कहा इंस्पेक्टर ने
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि पति की ओर गुमशुदगी के बारे में एनसीआर लिखी गई थी। महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस उसको बरामद करके थाने लाई थी। वह अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। उसका कहना था कि शादी को 10 साल हो गए हैं। पति उसके साथ मार-पीट करता है। उनके बीच में समझौता हो गया है। महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है।
Updated on:
20 Nov 2019, 9:52 AM IST
Published on:
20 Nov 2019, 9:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.