27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Muzaffarnagar / Muzaffarnagar में Happy Birthday बोलने के बाद अब पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अपने हाथ से खिला रहे खाना

Muzaffarnagar में Happy Birthday बोलने के बाद अब पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अपने हाथ से खिला रहे खाना

Highlights पुलिसकर्मियों में तनाव करने के लिए दिशा में उठाया गया एक और कदम Muzaffarnagar में पहले से मनाया जा रहा है पुलिसकर्मियों का जन्‍मदिन पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने एक जगह पर बैठकर खाया खाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 17 Oct 2019, 1:15 PM IST

ssp.jpg

मुजफ्फरनगर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस अधिकारियों ने सौहार्द बढ़ाने और पुलिसकर्मियों में तनाव करने के लिए दिशा में एक और कदम उठाया है। पुलिसकर्मियों के जन्‍मदिन मनाने के अलावा जनपद में एक ऐसा आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने अपने हाथों से पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को अपने हाथ से खाना खिलाया।

यह भी पढ़ें:Good News: Diwali तक 24 घंटे आएगी बिजली, फाल्‍ट आने पर इस नंबर पर करें शिकायत

यह कहा एसपी सिटी ने

मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सतपाल अंतिल का कहना है क‍ि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा बड़े खाने का आयोजन किया गया था। यह परंपरा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। यह आजादी के पहले की परंपरा है। पिछली बार करीब एक साल पहले बड़े खाने का आयोजन किया गया था। पुलिस व्‍वस्‍था में बिजी होने के कारण फिलहाल ऐसा आयोजन नहीं हो पाया था। इसमें जनपद के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मी एक जगह पर बैठकर खाना खाते हैं। इसमें उनके परिजन भी शामिल होते हैं। इस बार मुजफ्फरनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें:Big News: Diwali से पहले इस दिन बैंकों में रह सकती है हड़ताल, फिर चार रहेगा अवकाश

आगे भी जारी रहेंगे कार्यक्रम

उन्‍होंने कहा कि इसका र्को दिन या महीना तय नहीं है। जिस दिन लगता है, सब इकट्ठा हो जाते हैं। आगे भी दो-तीन माह में ऐसे कार्य्रम किए जाते रहेंगे। इससे आपस में लोगों में मेलभाव बढ़ेगा। आपको बता दें क‍ि इससे पहले मुजफ्फरनगर पुलिस ने पुलिसकर्मियों के जन्‍मदिन मनाने की शुरुआत की थी। इसके तहत जन्‍मदिन के दिन पुलिसकर्मी अपनी तैनाती वाली जगह पर जश्‍न मनाएंगे। इसमें वहां मौजूद पुलिसकर्मी शामिल होंगे। साथ ही एसएसपी अभिषेक यादव (SSP Abhishek Yadav) पुलिसकर्मियों को खुद शुभकामना संदेश दे रहे हैं।