5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्फबारी देखने मसूरी से धनाैल्टी जा रहे मुजफ्फरनगर के व्यापारी दंपति की कार खाई में गिरी, दोनों की माैत

कार में व्यापारी के परिवार के पांच सदस्य सवार थे. मसूरी से धनाैल्टी जाते वक्त अचानक कार करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी. इस दुर्घटना में व्यापारी दंपति की माैके पर ही माैत हाे गई जबकि चालक और दाे बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Jan 2021, 7:22 PM IST

mzn.jpg

मुजफ्फरनगर के व्यापारी दंपति की फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) घूमने के लिए मसूरी ( mussorie )
गए मुजफ्फरनगर के एक व्यापारी की कार मसूरी से धनाैल्टी जाते हुए खाई में गिर गई। इस दुर्घटना ( car accident ) में व्यापारी दंपति की माैत हाे गई जबकि कार में सवार अन्य लाेगाें की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा : कमीशन के खेल का बड़ा खुलासा ! गिर सकती है कई अफसरों पर गाज

घटना सोमवार रात की है। मसूरी से यह परिवार बर्फबारी देखने के लिए धनाैल्टी के लिए रवाना हुआ। टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर डोबरा-जाख उप्पु सिराई गांव के पास इनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह घायलों काे बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे इन शहरों में ओलावृष्टि की चेतावनी

इस दुर्घटना में मरने वालों की पहचान अजय सिंघल पुत्र टेकचंद निवासी कम्बलवालाबाग मुजफ्फरनगर और इनकी पत्नी मोनिका सिंघल के रूप में हुई है। घायलों में चालक प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश के अलावा शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल और सूर्याशं सिंघल पुत्र दीपक सिंघल शामिल हैं। इन तीनाें का उपचार चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश