जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को पुलिस को गणेश पुरी कॉलोनी के पास खेत में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई थी। हिमांशु एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। यह एक दिन पहले ही अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उसका शव खेेत में बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।