26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार में अब बदलेगा देश के इस एयरपोर्ट का नाम, भाजपा नेता के ट्वीट पर मचा घमासान

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट पर जताया विरोध, विरोध में उतरे नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Aug 2018, 11:11 AM IST

muzaffarnagar

भाजपा सरकार में अब बदलेगा देश के इस एयरपोर्ट का नाम, भाजपा नेता के ट्वीट पर मचा घमासान

मुज़फ्फरनगर. लखनऊ का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट एक बार फिर उस समय विवादों में घिर गया। जब एक वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा द्वारा किए गए ट्वीट पर भाजपा नेता आलोक अवस्थी ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी करने की मांग का जिक्र किया। इस पर रालोद उपाध्यक्ष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि गीता में श्री कृष्ण जी ने कहा है कि बुद्धिनाशात्प्रणश्यति। जयंत चौधरी के ट्वीट के बाद चौधरी चरण सिंह के समर्थन में कई लोग उतर आए और सभी ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ का नाम बदलने का विरोध किया। जयंत चौधरी के ट्वीट पर स्थानीय नेता भी भाजपा नेता के विरोध में उतर आए हैं।

यूपी में प्रस्तावित देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इस राज्य में हो सकता है शिफ्ट

राष्ट्रीय लोक दल के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने आलोक अवस्थी की इस मांग का विरोध करते हुए जानकारी दी। उन्होंने रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के ट्वीट को समझाते हुए कहा कि जब इंसान की बुद्धि हर ली जाती है तो वह इसी तरह की बात करता है। क्योंकि श्रीमद भगवत गीता में श्री कृष्ण जी ने इस बात का जिक्र किया है।

प्रेमी बोला- हां मैंने ही किया था महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अभिषेक चौधरी ने कहा कि यह अच्छी राजनीति का परिचायक है और इसका राष्ट्रीय लोकदल और चौधरी चरण सिंह जी के लाखों अनुयायी विरोध करेंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हरिद्वार में भी चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट का नाम बदलकर इन्होंने शंकराचार्य घाट किया, लेकिन चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों और राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर उस पर फिर चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट लिख दिया था। इसके बाद भाजपा को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान करते हैं, क्योंकि वह सम्माननीय व्यक्ति थे। भारत के प्रधानमंत्री रहे इसके साथ ही अगर भाजपाई स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी के समान सम्मान नहीं देंगे तो इसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यूपी के इस शहर के नलों में पानी की जगह आने लगा खून, मच गया हड़कंप, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग