24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Muzaffarnagar / अयोध्या फैसले के बाद यहां हुआ श्रीराम सेतु संधावली उद्घाटन, 14 वर्षों से लोगों को था इंतजार, देखें वीडियो

अयोध्या फैसले के बाद यहां हुआ श्रीराम सेतु संधावली उद्घाटन, 14 वर्षों से लोगों को था इंतजार, देखें वीडियो

Highlights: -14 वर्षों से अधूरे पड़े फ्लाईओवर का फीता काटकर लोकार्पण किया -केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की पहल से फ्लाईओवर पूरा हो सका -इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस फ्लाईओवर का नाम श्रीराम सेतु संधावली रखा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 17 Nov 2019, 4:57 PM IST

screenshot_from_2019-11-17_16-21-53.jpg

मुजफ्फरनगर। जपनद में केंद्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्य राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली देहरादून हाईवे (nh-58) पर 14 वर्षों से अधूरे पड़े फ्लाईओवर का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस फ्लाईओवर का नाम श्रीराम सेतु संधावली रखा है।

यह भी पढ़ें : अवैध सम्बन्धों में नौ महीने का बच्चा बना बाधा तो मां ने कर दिया ढाई लाख में सौदा

दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग 14 साल पहले दिल्ली देहरादून हाईवे संख्या 58 बाईपास का निर्माण कराया था। जिसमें गांव संधावली के निकट रेलवे लाइन पर बनाए गए फ्लाईओवर के एक साइड के हिस्से के नीचे मस्जिद आने की वजह से उसी समय से यह फ्लाईओवर अधूरा था। इसका केवल एक साइड निर्माण किया गया था। इन 14 वर्षों में इस फ्लाईओवर पर सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 57 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अधूरे पड़े इस फ्लाईओवर का निर्माण कराने का बीड़ा उठाया।

यह भी पढ़ें: Police की नाक के नीचे होती रही चोरी और सोती रही पुलिस, देखें कार चोरी का लाइव Video

इसके बाद पिछले वर्ष फ्लाईओवर के निर्माण में रोड़ा बने धार्मिक स्थल को कानूनी प्रक्रिया के तहत हटवा कर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया था। जो अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जिसका केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा विधि विधान के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस फ्लाईओवर का नामकरण भी कर दिया जिसका नाम श्री राम सेतु संधावली रखा गया है।