दरअसल, सोमवार को कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जनपद में भरने वाली पशु पैठ में अवैध रूप से गोवंश व अन्य पशुओं को क्रूरता पूर्वक वाहनों में भरकर लाया जाता है और उनमें अधिकांश पशु ऐसे होते हैं जो मरने की स्थिति में होते हैं। ऐसे पशुओं को पशु व्यापारी वही पैंठ में ही लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। जो वहां पड़े-पड़े सड़ जाते हैं।