सेक्युलर मोर्चे के तहत समाजवादी पार्टी में उपेक्षित, अपमानित और जो लोग हाशिए पर हैं उन्हें इखट्टा करके लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना सेक्युलर मोर्चे का उद्देश्य होगा। बागपत में स्थित बिनोली के दरकावदा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। यहां से वे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में वे कार्यकर्ताओं के बीच एक जनसभा को संबोधित करेंगे। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान करने के बाद उनकी यह पहली जनसभा होगी जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने जा रही है।