3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला पुलिसकर्मियों से लूट की छानबीन करने गए एसपी सिटी ने कर दिया यह कांड

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Jun 2018, 5:08 PM IST

SP city Shamli In hospital

महिला पुलिस कर्मियों से लूट की छानबीन करने गए एसपी सिटी ने कर दिया यह कांड

शामली। जनपद में लगातार हो रही लूट, हत्या व चोरी की वारदातों पर फिलहाल अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। यह एक बार फिर साबित हो गया कि बदमाशों को खाकी का जरा भी डर नहीं है। दरअसल शुक्रवार को शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार स्थित एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर दो महिला पुलिसकर्मियों से बदमाशों ने सोने की चेन लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बेखौफ होकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-गठबंधन पर बोले जयंत चौधरी, ये पार्टी निभाएगी लोकसभा चुनाव में मुख्य भूमिका

महिला पुलिसकर्मियों से लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एडिशनल एसपी और सीओ सिटी मामले की जांच पड़ताल के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने वारदात के खुलासे के लिए घटनास्थल के पास मौजूद हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने की ओर रुख किया।

यह भी पढ़ें-इस सीट को लेकर टूट सकता है सपा-बसपा गठबंधन

फुटेज चेक करने के लिए सीओ सिटी अशोक कुमार हॉस्पिटल पहुंचे, जहां तैनात कंपाउंडर ने उन्हें 5 मिनट इंतजार करने के लिए बोला। इससे नाराज होकर सीओ सिटी अशोक कुमार ने हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर के सामने ही कंपाउंडर को थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई की यह वारदात भी हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी देखें-एएसआई के हाई प्रोफ़ाइल मर्डर के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

कंपाउंडर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने सीओ सिटी अशोक कुमार को मात्र पांच मिनट प्रतीक्षा करने का निवेदन किया था। जिसके बाद उन्होंने कंपाउंडर के साथ यह बदसलूकी की। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के साथ हुई लूट की यह वारदात अपने आप में बड़े सवाल खड़े करती है। शामली में एक के बाद एक हुए कई एनकाउंटरों के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जिसका उदाहरण महिला पुलिसकर्मियों से एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर हुई लूट की यह वारदात है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश