दरअसल, शुक्रवार का दिन जनपद में विरोध प्रदर्शन का रहा। पहले रालोद और आम आदमी पार्टी, फिर उसके बाद सपा कार्यकर्ताओं के ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर महंगाई के विरोध में जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर की गई लाठीचार्ज का विरोध करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी।