शामली।शामली गन्ना सोसाइटी में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया।इसके बाद कार्यकर्ता गन्ना सोसाइटी से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने लगे। इसबीच ही पुलिस ने सपार्इयों को मार्च रोक दिया।साथ ही जिले में धारा 144 लागू होने के कारण बताकर पुलिस-प्रशासन ने उनकी मांगों का ज्ञापन ले लिया।प्रशासन ने उनका यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन देकर सभी को मौके वापस कर दिया।