1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होमवर्क करना भूला पहली का छात्र तो टीचर ने किया ये गंदा काम

स्कूल में नहीं मिला कोर्इ तो थाने पहुंचे परिजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 May 2018, 5:40 PM IST

shamli news

होमवर्क करना भूला पहली का छात्र तो टीचर ने किया ये गंदा काम

शामली।उत्तर प्रदेश के पश्चिम में स्थित शामली जिले में होमवर्क पूरा नहीं करने पर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा एक के छात्र की टीचर में बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे बच्चे को गंभीर चोट आई हैं। बच्चे के परिजनों ने उसका उपचार करने के बाद सीधा थाने पहुंच गये। जहां उन्होंने टीचर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: पीएम मोदी की मां पर मदर्स डे के दिन ट्वीट करने वाले पर हुर्इ ये कार्रवार्इ

कक्षा एक के छात्र के साथ किया ये

यह पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव बामनौली माजरा में स्थिति प्राथमिक विद्यालय का है। जहां गांव निवासी कृष्णपाल का बेटा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-1 का छात्र हैं। छात्र के परिजनों का आरोप हैं कि टीचर द्वारा दिए गए होमवर्क को पूरा किए बिना ही बच्चा स्कूल चला गया था। जिसके बाद स्कूल में जब टीचर ने बच्चे का होमवर्क चेक किया तो वह पूरा नहीं मिला। इसे गुस्साए टीचर ने सात वर्षीय मासूम बच्चे देवांश की जबरदस्त तरीके से डंडे और थप्पड से पिटाई कर दी। जिससे बच्चे के मुंह और पैर पर चोट के गहरे निशान बन गए और बच्चे को स्कूल से बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें-व्हाट्सएेप पर दोस्तों की हुर्इ लड़ार्इ तो मिलते ही साथी का काट दिया ये अंग

जब तक बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे परिजन चले गये थे टीचर

आरोप है कि टीचर की पीटार्इ से बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया। होश में आने पर जब बच्चे ने बताया तो परिजन स्कूल पहुंचे। लेकिन जब परिजन स्कूल पहुंचे तो टीचर समय से पहले स्कूल बंद कर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों के इस हैवान टीचर के खिलाफ कांधला थानाध्यक्ष ओपी चौधरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। वहीं एडिशनल एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बच्चे के परिजनों की तहरीर पर मेडिकल करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। बच्चे के चोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश