22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने पुलिस अधिकारियों से कहा, एक घंटे तक आरोपियों पर लठ बजाओ तो युवक ने कर दिया ऐसा वीडियो वायरल

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक उमेश मलिक और सांसद संजीव बालियान के खिलाफ जारी किया वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Nov 2018, 10:24 AM IST

muzaffarnagar

भाजपा विधायक ने पुलिस अधिकारियों से कहा, एक घंटे तक आरोपियों पर लठ बजाओ तो युवक ने कर दिया ऐसा वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2019 से पहले असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। ये असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर किसी के भी खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर लोगों की भावना भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक बुढ़ाना क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश मलिक और मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान के खिलाफ जमकर गाली-गलौज अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक व सांसद समर्थकों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक विधायक उमेश मलिक कि उस बात का जिक्र किया है, जब कुछ दिन पहले कस्बा बुढ़ाना में छेड़छाड़ की घटना को लेकर हुए बवाल के बाद मलिक ने पुलिस अधिकारियों से कहा था कि हम एक घंटे तक यहां बैठे हैं, तब तक आरोपियों पर लठ बजता रहना चाहिए।

मुस्लिम युवक को भगवान राम ने दिए दर्शन तो धर्म परिवर्तन कर शहजाद से बन गया संजू

दरअसल, मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक बार फिर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का काम करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले 2 दिन से एक युवक की एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी युवक मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान व बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश मलिक के खिलाफ गाली-गलौज के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक अपने आपको बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला भनवाड़ा का बता रहा है। आरोपी युवक विधायक व सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के साथ गांव आने पर देखने की धमकी देता नजर आ रहा है। आरोपी युवक वीडियो में 11 अक्टूबर को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान विधायक की उस वीडियो का भी जिक्र कर रहा है, जिसमें विधायक पुलिस अधिकारियों को 1 घंटे तक आरोपी पर लठ बजाने की बात कह रहे थे। उक्त युवक ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वे युवक को गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं।

Exclusive: डॉ. कुमार विश्वास ने बांधे यूपी पुलिस की तारीफों के पुल, जानिये क्या है मामला

युवक की वायरल वीडियो के बारे में जब विधायक उमेश मलिक से पूछा गया तो उन्होंने कहा मैंने भी लोगों से वाट्स एेप पर वायरल वीडियो के बारे में सुना है, लेकिन अब तक वीडियो को देखा नहीं है। अगर ऐसी वीडियो वाट्स ऐप और फेसबुक पर अपलोड हुई है तो समाज में ऐसे असामाजिक तत्व जो समाज में जहर घोलने का काम कर रहा है उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष मोनू ठाकुर से जब मीडियाकर्मियों ने वीडियो के बारे में जानकारी ली तो मोनू ठाकुर ने वीडियो को अपलोड कर वॉटसऐप और फेसबुक पर डालने वाले युवक के खिलाफ सख्त लहजे से कहा कि हमने अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हरियाणा की मशहूर डांसर की हत्या का ये वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग