18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में भारी बारिश ने लोगों का जीना किया मुश्किल, कई गांव हुए जलमग्न

खबर की मुख्य बातें- -कस्बा भोकरहेड़ी में दर्जनों घरों के साथ साथ दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया -गली और सड़कों की हालत बिल्कुल तालाब जैसी हो गई -यहां तक कि ग्रामीणों को घर में भरा पानी बर्तनों से निकालना पड़ा
2 min read
Google source verification
water

यूपी के इस जिले में भारी बारिश ने लोगों का जीना किया मुश्किल, कई गांव हुए जलमग्न

मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं थाना भोपा क्षेत्र के गंगा खादर इलाके के कस्बा भोकरहेड़ी सहित कई गांव जलमग्न हो गए हैं। जिसके चलते वहां के लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। दरअसल, कस्बा भोकरहेड़ी में दर्जनों घरों के साथ साथ दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया। गली और सड़कों की हालत बिल्कुल तालाब जैसी हो गई। यहां तक कि ग्रामीणों को घर में भरा पानी बर्तनों से निकालना पड़ा। पांच से 6 घंटे हुई बारिश ने नगर पंचायत भोकरहेड़ी के विकास कार्यों की भी पोल खोल कर रख दी है।

यह भी पढ़ें: पुलिस से भरे थाने में हथियार लेकर अचानक पहुंच गया ये कुख्यात इनामी बदमाश, आगे जो हुआ

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में बरसात के मौसम में भी लोगों को पानी की बूंद के लिए तरसना पड़ रहा था। मगर जब बारिश इतनी भारी हुई की लोगों को झेलना मुश्किल हो गया। मामला थाना भोपा क्षेत्र का है जहां शनिवार को भारी बारिश के चलते कस्बा भोकरहेड़ी सहित कई गांवो की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। वैसे तो पूरे जनपद में बारिश रही, मगर कस्बा भोकरहेड़ी में बारिश की वजह से कस्बा वासियों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा और कई घंटों तक बारिश होती रही तो पानी बढ़ता चला गया।

यह भी पढ़ें : उन्नाव कांड पर योगी के मंत्री ने दिया ये जवाब, देखे वीडियो

एक समय ऐसा आया कि पूरे गांव में पूरे कस्बे की गलियां और रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गए। दर्जनों घरों में तो पानी भर गया। वहीं कई दुकानों में भी पानी ने तबाही मचाई। जिसमें कई परिवारों का भारी नुकसान हुआ है। नगर पंचायत द्वारा लगातार विकास कार्यों के दावे किए जाते रहे हैं। मगर सरकारी तालाबों पर अवैध कब्जे के चलते कस्बे में कई घंटों तक पानी भरा जाता है इससे नगर पालिका के दावों की भी पोल खोलकर रख दी।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग