परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में लूटपाट कर ओमपाल की हत्या की गई है, जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इसी दौरान सराना पुलिस ने शामली पुलिस को वायरलेस किया कि शामली के एक युवक की सराना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, जिसके बैग से लाखों रुपये की नगदी, पैनकार्ड, लैपटाप, बाइक समेत अन्य कीमती सामान भी बरामद हुआ है। खोजबीन करने पर पता चला कि जो बाइक, नगदी व सामान सराना में बरामद हुआ है, वो बाइक मिलकर्मी के घर से ही लूटा गया है। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि शामली में मिलकर्मी की हत्या व लूटकर भागे बदमाश की सराना के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक बदमाश हत्या किए गए ओमपाल का सहकर्मी था, जिसका उसके घर आना-जाना भी था। इस संबंध में एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि मिलकर्मी की हत्या कर भागे बदमाश की सराना में मौत हो गई है। मृतक के कब्जे से लूटी गई बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही तहरीर के आाार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।