16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘माली समाज समृद्ध लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा’

माली समाज के पदाधिकारियों तथा भामाशाहों का किया सम्मान

2 min read
Google source verification
nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. संत शिरोमणि श्री लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा के तत्वावधान में माली समाज के पदाधिकारियों तथा भामाशाहों का सम्मान रविवार को किया गया। संत राम रतन महाराज व बालाजी सेवा धाम के महंत बजरंग दास महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में संत रामरतन महाराज ने कहा कि खेती सबसे उत्तम वृत्ति मानी जाती है। किसान चाहे कितना ही घाटा क्यों नहीं हो, खेती नहीं छोड़ता है। माली समाज ने सदियों से खेती-बाड़ी को अपना श्रेष्ठ कर्म मानते हुए साधारण जीवन जीते हुए कार्य किया। आज खेती के अलावा अन्य उद्योग-धंधों, व्यापार में माली समाज ने समृद्धि पाई है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाना बाकी है। भामाशाहों के सहयोग से ही इस कार्य को पूरा किया जा सकता है। बजरंगदास महाराज ने सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना के क्षेत्र में माली समाज के किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जीवन को परमार्थी कार्यों में लगाने का आह्वान किया।

शैक्षिक केंद्र बनाने के होंगे प्रयास
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्मारक विकास संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने कहा कि अमरपुरा को धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना के साथ शैक्षिक केंद्र बनाने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्य अतिथि माली समाज संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष पुखराज सांखला ने कहा कि राजनेता चार या पांच साल तक समाज से सम्बंधित काम कर सकता है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी तीस से पैंतीस साल तक काम कर सकता है। शिक्षा समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। माली समाज नागौर के अध्यक्ष रामस्वरूप पंवार, रुघनाथ सिंह सांखला, भगवानाराम सुन्देशा ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान सचिव राधाकिशन तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन बालकिशन भाटी व मनोहरलाल परिहार ने किया।

इन्हें किया सम्मानित
इस अवसर पर भामाशाह रामेश्वर कच्छावा, रमेश भाटी, रामबक्ष सांखला, रामविलास सांखला, रामकुमार सोलंकी, हरीशचन्द्र देवड़ा, अजीत सिंह गहलोत, देवीसिंह सोलंकी , अनिलकुमार कच्छावा, युधिष्ठर परिहार, प्रदीप, नरेन्द्र सिंह परिहार, मोहनराम देवड़ा, धर्मसिंह गहलोत, जेठमल गहलोत, रवीन्द्रसिंह परिहार, प्रेमसुख सांखला, नथमल गहलोत का सम्मान किया गया।

यह रहे मौजूद
नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी, खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल, नरेंद्र सिंह कच्छावा, ओंकार राम कच्छावा, नागौर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जीवन मल भाटी, मोतीलाल सांखला, भामाशाह कमल भाटी ,पारसमल परिहार ,दौलत भाटी , धर्मेन्द्र सोलंकी, रामचन्द्र देवड़ा, देवकिशन सोलंकी, डा.प्रहलाद राम भाटी, रामेश्वर पंवार सहित समाज के लोग मौजूद रहे।