नागौर. क्रिकेट को ही अपनी जिंदगी समझने वाले असमय दुनिया छोड़ गए। जब तक जिए, केवल क्रिकेट के लिए, उनकी याद में फ्रेण्डस मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को सुबह सेठ किशनलाल कंाकरिया विद्यालय के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खेल की महत्वता बताते हुए कहा कि खेल हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल व्यक्ति का समग्र रूप से विकास करता है। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों ने शॉट खेलकर किया । अतिथियों में खींवसर विधायक, मुण्डवा प्रधान राजेन्द्र फिड़ोदा, नागौर प्रधान ओम प्रकाश सैन, नागौर नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी, उपसभापति ईस्लामुद्दीन खान, पूर्व रणजी खिलाड़ी व प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ट के अध्यक्ष शमशेर खोखर, मूण्डवा चेयरमैन घनश्याम लदावत, प्रेम पुनिया रहे।