11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई इबारत से लिखी जा रही है 80 बच्चों की तकदीर

राजस्थान पत्रिका व शारदा बाल निकेतन द्वारा भामाशाहों के सहयोग से संचालित की जा रही स्कूल में आयोजित कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
Events organized in Rajasthan School and Sharda Bal Niketan School

Events organized in Rajasthan School and Sharda Bal Niketan School

नागौर. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोडऩे के लिए शुरू की गई मुहिम का ही परिणाम है कि इस कच्ची बस्ती के 80 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति से रोककर उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने के लिए नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। यह बात रोटरी क्लब के निदेशक प्रमिल नाहटा ने कही। वे बुधवार को राजस्थान पत्रिका व शारदा बाल निकेतन द्वारा भामाशाहों के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों के लिए नायक कच्ची बस्ती में संचालित की जा रही स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में पहले भी कई बार अन्य संस्थाओं के माध्यम से आना हुआ है, लेकिन इस शिक्षा के मंदिर में रोटरी क्लब की ओर से कुछ सहयोग करने की इच्छा थी। स्कूल में कुर्सियों की जरूरत बताई जा रही थी। इस पर क्लब के पदाधिकारियों ने स्कूल में दस कुर्सियां भेंट की हैं। उन्होंने कहा हालांकि ये कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसी बहाने इन बच्चों के बीच आना कम खुशी की बात नहीं है।

स्कूली बच्चों को गर्म स्वेटर देने की घोषणा की

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सह प्रांतपाल परमाराम जाखड़ ने स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि एक साल पहले की बात करें तो इन बच्चों के भविष्य के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते थे। लेकिन आज देखकर लगता है कि इनमें से ही पढ़लिखकर कल बड़े अधिकारी भी बनेंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपके घर में माता-पिता या भाई-बहन जो भी तम्बाकू, शराब या कोई अन्य नशा करते हैं तो आप उन्हें ऐसा करने से रोकें। साथ ही उन्होंने सर्दी के मौसम में स्कूली बच्चों को गर्म स्वेटर देने की घोषणा की। उन्होंने राजस्थान पत्रिका व शारदा बाल निकेतन द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की सराहना की। इस मौके पर रोटरी क्लब नागौर के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव मोहित बंसल, भामाशाह भंवरलाल तंवर, शिक्षक खींयाराम विश्नोई मौजूद थे। शिक्षक लक्ष्मीकांत बोहरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।