27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चिकित्सा सहायता प्रकल्प की स्थापना से जरूरतमंदों को मिलेगी मदद’

शहर में भाविप के स्थायी निशुल्क चिकित्सा सहायता उपकरण प्रकल्प की स्थापना

2 min read
Google source verification
merta city news

Guest in merta city

मेड़ता सिटी. भारत विकास परिषद मेड़ता सिटी की ओर से निशुल्क चिकित्सा सहायता उपकरण प्रकल्प का रविवार को शुभारंभ किया गया। स्थायी प्रकल्प के शुभारंभ अवसर पर शहर के जैन अमृत सिंघवी भवन में समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर प्रकल्प का शुभारंभ किया। समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार विशनाराम देवड़ा ने कहा कि ऐसे प्रकल्प की स्थापना होने से जरूरतमंदों को मदद मिलेगी। संस्थान द्वारा समाज के लिए किया जा रहा यह कार्य अनुकरणीय है। समारोह के दौरान भाविप के प्रांतीय महासचिव विनोद सेन ने कहा कि भारत विकास परिषद की ओर से शहर में जरूरतमंदों को निशुल्क सहायता उपकरण मुहैया कराने के लिए प्रकल्प की स्थापना की गई है। प्रांतीय संरक्षक नृत्यगोपाल मित्तल ने कहा कि संस्था की ओर से देशभर में समाज हित के लिए अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भामाशाहों को बढ़-चढक़र जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष विनोद आढ़ा ने कहा कि देश विकास का संकल्प लिए हुए भारत विकास परिषद कार्य कर रहा है। इस स्थायी प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंद निशक्तजनों को निशुल्क उपकरण मिल सकेंगे। इस दौरान प्रांतीय वित्त सचिव पारस गर्ग ने कहा कि सेवा के साथ संस्थागत कार्यक्रमों से परिषद का देश भर में विस्तार हुआ है। इससे सदस्यों का मनोबल एवं सेवा भावना बढ़ी है। इस दौरान स्थानीय शाखा के अध्यक्ष सुरेशचंद पंचभैया, सचिव कृष्णगोपाल गौड़ ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जेके वैष्णव ने किया। समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष दामोदर गट्टाणी, कैलाश सारड़ा, रामनुज माली, पवन परताणी, जुगल अग्रवाल, ताराचंद मारोठिया, मनोहर गेहलोत, राकेश अग्रवाल, राजेश दाधीच, मूलचंद शर्मा, भगवतीलाल टेलर, सुखराम सेन, नंदकिशोर गौड़, गजेंद्र सिंह गागुड़ा, नंदलाल जोशी, बाबूलाल अरोड़ा, ज्योतिप्रकाश सोनी, नंदकिशोर मंत्री, सुशीला शर्मा, पुष्पा दैया, राजू देवी, कमलेश्वर गौड़, केशव गौड़ सहित भारत विकास परिषद के सदस्य मौजूद थे।
स्थायी कार्यालय से मिलेंगे निशुल्क उपकरण

सहायता प्रकल्प के जरिए जरूरतमंदों को मूलदास-बांकीदास बंगले में स्थित भारत विकास परिषद के स्थायी कार्यालय से एडजेस्टेबल पलंग, स्ट्रेचर, व्हील चेयर, यूरिन पोर्ट, सुविधा चेयर आदि उपकरण निशुल्क प्राप्त हो सकेंगे।
अगले महीने में होगा रक्तदान शिविर

भारत विकास परिषद मेड़ता शाखा के तत्वावधान में जनवरी महीने में रक्तदान शिविर का भी आयोजन करवाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रकल्प के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रमों के तहत इस शिविर का मेड़ता सिटी में आयोजन किया जाएगा।