नागौर. मीराबाई के जन्म स्थान के मतभेद को दूर करने का समय-समय पर प्रयास भी हुआ है। लेकिन उनके संबंध में प्रकाशित हो चुके साहित्य को बदलना संभव नहीं। इसलिए यह एक प्रयास मात्र ही रहा। रतनसी के प्राचीन गढ़ वहां आज भी विद्यमान है। मीरा के जन्म के पश्चात ही उन्होंने कुडक़ी का महल बनवाया था। इस तरह मीरा का जन्म तो बाजोली में हुआ, लेकिन बचपन कुडक़ी में बीता। जोधपुर के चौपासनी शोध संस्थान से प्रकाशित डॉ.हुक्म सिंह व डॉ.विक्रम सिंह की पुस्तक राजफोर्ट मेडतियों का इतिहास में मेड़ता को ही मीरा बाई का जन्म स्थान बताया गया है। वहीं स्कूलों की पाठ्यसामग्री सहित ज्यादातर सरकारी दस्तावेजों में कुडक़ी (वर्तमान में पाली जिले के जैतारण में है) को मीरा का जन्म स्थल बताया है। हालांकि कोई ठोस प्रमाण कहीं नहीं दिया गया।