नागौर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने अजमेर रेंज आईजी व नागौर एसपी से दूरभाष पर वार्ता कर गत 24 अगस्त को डीडवाना के गैलासर में हुए भागीरथ बिडिय़ासर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है। विधायक ने रविवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि पहले रश्मि हत्याकांड और बाद में भागीरथ बिडिय़ासर हत्यकाण्ड मामले का खुलासा नहीं करना यह साबित करता है कि जिले में पुलिस तंत्र कमजोर है।