12 ज्योर्तिलिंग दर्शन के बाद स्थापना
मंदिर में स्थापित मूर्ति अष्टधातु से निर्मित है, जिसमें पारा भी शामिल है। मूर्ति का वजन 16 क्विंटल 60 किलो है। योगी गणेशनाथ के शिष्य तथा वर्तमान में मंदिर के महंत रघुनाथ ने बताया कि 1998 में मूर्ति स्थापना से पहले इस मूर्ति को 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए घुमाया गया था। जिसमें 45 दिन लगे थे। महंत ने बताया कि उसके बाद यहां 121 कुण्डीय यज्ञ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महंत का दावा है कि इस शैली का भारत में यह प्रथम मंदिर है। हालांकि इस मंदिर के निर्माण के बाद इस तरह के मंदिर अन्य भी बने हैं।