10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृष्ण भक्ति में सराबोर नागौर में आधी रात को गूंजे शंख-घडिय़ाल

https://www.patrika.com/nagaur-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 4 Sep 2018, 12:53 PM IST

nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. कान्हा का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मना। लोगों की भगवान कृष्ण के प्रति उपजी आस्था का पुरअसर होता अहसास दिखा। जन्माष्टमी पर्व पर खुशियों का रंग मंदिर से लेकर मोहल्ले ही नहीं घर-घर में दिखा। भजन-कीर्तन और मुरलीवाले की अनवरत स्तुति का दिन रहा जन्माष्टमी। बच्चे कहीं राधा-कृष्ण के रूप में नजर आए तो कहीं मटकी फोड़ के आयोजन ने उत्साह को दोगुना कर दिया। पूरा शहर कृष्ण के रंग में रंगा नजर आया। रात बारह बजते ही शंख-घडिय़ाल गूंजने लगे, कान्हा के आगमन पर बधाई गान भी पग-पग पर सुनाई दी। उपवास खुला तो रात भर के भजन संध्या/रात्रि जागरण में कृष्ण की महिमा का गुणगान सुनाई दिया। नंद के आनंद भए, जय कन्हैयालाल की.. के साथ कृष्ण की जय-जयकार से समूचा शहर आल्हादित रहा। शहर में गोविंदा हुंकार रैली भी निकाली गई। पर्व को लेकर लगभग सभी कार्यक्रम देर रात को होने थे। जिसको लेकर पत्रिका टीम ने जब शहरभर में नजर दौड़ाई तो आधे से ज्यादा गलियों में अंधेरा नजर आया। रही सही कसर टूटी-फूटी सडक़ों ने पूरी कर दी।

मंदिर-मंदिर, द्वारे-द्वारे पूजे गए कृष्ण

संजय कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर, मानासर स्थित करणी माता मंदिर, हनुमान बाग स्थित हनुमान मंदिर व राधा कृष्ण मंदिर, हाउसिंग बोर्ड स्थित महादेव मंदिर, आर्य समाज स्थित गोपीनाथ व गोवर्धन नाथ मंदिर, कंसारा का मोहल्ला, रक्षकराज मंदिर, पित्ती वाड़ा स्थित सीताराम मंदिर, तेलीवाड़ा स्थित सावंरा सेठ मंदिर, सहित अन्य मंदिरों के अलावा गली- मोहल्लों में झांकियां सजाई गई। दही-हांडी मटकी के साथ भक्ति संगीत के आयोजन हुए।

गली-गली में की आकर्षक सजावट

नागौर. शहर के काठडिय़ों का चौक स्थित गौरा की गली में आकर्षक सजावट की गई। काठडिय़ां युवा संघ के रामप्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर 15 दिनों से तैयारियां चल रही थी। जिसको सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। यहां पर जय सोनी व विजय सोनी ने कृष्ण का रूप धारण किया वहीं सिद्धि सारस्वत, काव्या चौरडिय़ा, प्राजंल, नैतिक सुराणा, हर्षिता लोढ़ा, धवज चौधरी, राठौड़ी कुआं पर तरुणा, करण, अनीश, अंजली, पायल, मोना, दिव्यांश, प्रगव, ऋषभ, विशाल, नीतू, दीक्षा, रस्मी, नमन, बाजरवाड़ा में सर्वेश, राहुल, पायल, भरत, खुशी बंसल, हंषिका, सावा की गली में समय सुरणा, जेरी सुराणा, ज्योति, पीपली गली में हार्दिक, देवांशी, कुमकुम, विष्णु, गोकुल, रमन, जयेश, परी सोनी आदि ने कृष्ण, राधा, विष्णु आदि का रूप धारण किया। इसी प्रकार कृष्ण जन्मोत्सव श्रीराम कॉलोनी में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा के वेश में आकर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें विजेताओं को कॉलोनीवासियों की ओर से सम्मानित किया गया। मंदिर प्रागंण में बाबूलाल लोयल के नेतृत्व में देर रात तक भजन जारी रहा। इस अवसर पर ओम सियाग, महेन्द्र मूण्डेल, सचिन सारस्वत, जितेन्द्र जाखड़, अनिल सारस्व सहित अन्य मौजूद रहे।

निकाली गोविंदा हुंकार रैली

नागौर. कृष्ण जन्मोत्सव के तहत विश्व हिन्दू परिषद की ओर से गोविंदा हुंकार रैली निकाली गई। डेह रोड स्थित थाम्बोलाई नाडी से झंडी दिखाकर विहिप के जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल सारस्वत ने रवाना किया। रैली विजय वल्लभ चौराहा, माली समाज भवन, हनुमान बाग, मूण्डवा चौराहा, हाऊसिंग बोर्ड, मानासर चौराहा, रेलवे स्टेशन, नया दरवाजा, राठौड़ी कुआं, शारदापुरम, करणी कॉलोनी होते हुए एफसीआई गोदाम के पास समाप्त हुई। 4 किलोमीटर तक निकाली गई इस रैली में युवा वाहनों पर सवार होकर भगवान के जयकारे लगा रहे थे। रैली में युवाओं को जोश देखते ही बन रहा था।