11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाईलैंड में हुई तैराकी प्रतियोगिता में जीता मेडल

8वीं एशियन क्रॉस कंट्री व तैराकी प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 7 May 2018, 6:48 PM IST

Merta News

Merta News

मेड़ता सिटी. थाईलैंड और कम्बोडिया के एथलेटिक्स संघ की ओर से दोनों देशों की सीमा पर बसे शहर सीमो में आयोजित 8वीं एशियन ओपन क्रॉस कंट्री व तैराकी प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करने गए मेड़ता शहर से 12 किमी दूर स्थित डाबरियाणी गांव के 5 युवाओं ने दूसरा स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन किया। भारत की ओर से खेलों में हिस्सा लेने गई टीम के मैनेजर व कोच अंतरराष्ट्रीय एथलीट जगदीश नायक ने बताया कि थाईलैंड और कम्बोडिया दोनों देशों के संयुक्त तत्वावधान में सीमो शहर में 15 अप्रेल तक 8वीं एशियन ओपन क्रॉस कंट्री व तैराकी प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से डाबरियाणी मरुधर कला एवं खेल संस्था के पांच युवा देवकरण नायक, मिलन सिंह, करमनप्रित, अवतारचंद और नीरू भाग लेने थाईलैंड पहुंचे। यहां 4 किलोमीटर एशियन क्रॉस कंट्री व 500 मीटर तैराकी प्रतियोगिता में पांचों युवाओं की संयुक्त टीम ने दूसरा स्थाना हासिल कर देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर वियतनाम, दूसरे स्थान पर भारत और तीसरे स्थान पर थाईलैंड की टीम रही। उल्लेखनीय है कि थाईलैंड और कम्बोडिया के एथलेटिक्स संघ की ओर से संयुक्त रूप से इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है, जिसमें एशियन देशों की टीमें हिस्सा लेती है। इस बार भारत की ओर से डाबरियाणी स्थित मरुधर कला एवं खेल संस्था को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और यहां के युवाओं ने न केवल प्रतिनिधित्व किया, बल्कि देश को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान भी दिलवाया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
सीमो शहर में आयोजित हुई प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी हुई, इसमें देश ने गोल्ड मेडल हासिल किया। डाबरियाणी मरुधर कला एवं खेल संस्थान के पांचों युवाओं ने राजस्थानी एवं पंजाबी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर सभी जजों को अपनी ओर आकर्षित किया और गोल्ड मेडल हासिल किया। थाईलैंड और कम्बोडिया में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर भारत लौटे इन सभी युवा खिलाडिय़ों का डाबरियाणी कलां गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने स्वागत किया।

कनाड़ा से आए नायक ने देखा ग्रामीण प्रतिभाओं में हुनर
थाईलैंड व कम्बोडिया में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर लौटी टीम के मैनेजर व कोच नायक ने बताया कि हमारे देश के ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वह कनाड़ा से अपने पैतृक गांव डाबरियाणी कलां आए तो उन्हें यहां मरुधर कला एवं खेल संस्थान के इन युवाओं की प्रतिभा नजर आई। तब उन्होंने थाईलैंड व कम्बोडिया में होने वाली 8वीं एशियन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया और देश की ओर से हमारी टीम का सलेक्शन होने पर इस टीम ने वाकई में अपने प्रदर्शन से जो छाप छोड़ी वह ऐतिहासिक है।