11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक बेनीवाल ने खेल मंत्री खींवसर पर साधा निशाना, कहा – जवान के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना शर्मनाक

लोहावट में आईटीबीपी के जवान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक बेनीवाल, पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 4 May 2018, 10:48 PM IST

MLA Hnauman beniwal

MLA Beniwal told Senseless to sports minister Gajendra Singh

नागौर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को जोधपुर जिले के लोहावट विधानसभा क्षेत्र के चाडी क्षेत्र के सियोल नगर गांव में आईटीबीपी जवान दामारम सियोल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने इस दौरान जवान के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की व उन्हें ढांढ़स बंधाया। गौरतलब है कि दामाराम आईटीबीपी में कार्यरत था तथा रेस्कयू ऑपरेशन में जाते समय एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था।

प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
खींवसर विधायक ने जवान के अंतिम संस्कार में जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सहित जोधपुर के प्रशासनिक अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि इससे ज़्यादा संवदेनहीनता नहीं हो सकती। इस मामले से वे जल्द ही राज्य के मुख्य सचिव व गृह मंत्री को अवगत करवाएंगे।

खेल मंत्री गजेंद्र सिंह को बताया संवेदनहीन
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने जारी प्रेस बयानों में कहा कि स्थानीय लोहावट विधायक व राज्य सरकार के खेल मंत्री जवान के अंतिम संस्कार स्थल से मात्र 15 किलोमीटर दूर कार्यक्रमों में मालाएं पहनने में व्यस्त थे, जबकि उनके खुद के निर्वाचन क्षेत्र में एक जवान के अंतिम संस्कार में आना उन्होंने सही नहीं समझा, क्योंकि जवान किसान वर्ग से था। इससे ज्यादा संवेदनहीनता और नहीं हो सकती।

इन गांवों का भी किया दौरा
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने क्षेत्र के करनू गांव में पूर्व सरपंच डालूराम प्रजापत का निधन हो जाने पर उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। साथ ही पांचला सिद्धा की विश्नोइयों की ढाणी में एक सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। भेड़ व ढींगसरा गांव में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय छात्र नेता साथ रहे।

गुरुवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने नागौर के दियावड़ी गांव पहुंचकर मृतक धर्माराम देवासी के परिजनों को ढांढ़स बंधाया था। बेनीवाल जैसे ही मृतक धर्माराम के घर पर पहुंचे, मृतक के बच्चों को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहीं घर के हालात को देखते हुए जल्द ही वहां पर बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।
गौरतलब है कि मंगलवार को करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र में मवेशी चराने गए धर्माराम देवासी की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद बुधवार को परिजन नागौर पहुंचे तथा एसपी निवास के सामने शव रखकर आरोपितों को गिरफ्तार करने, परिजनों को मुआवजा देने की मांग की थी, जिसको लेकर देर रात विधायक बेनीवाल के हस्तक्षेप से मांगों पर सहमति बनी थी।