प्रकरण में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस पूर्व में जायल निवासी कुन्नाराम(53), धारणा निवासी ओमप्रकाश(40), करिश्मा के चाचा रामकिशोर जाट(33), बोलेरो कैम्पर चालक नागौर खाटू कसनाऊ निवासी कैलाशराम जाट को गिरफ्तार कर चुकी है। चारों को न्यायिक अभिरक्षा में हैं। पुलिस को प्रकरण में सहदेव की प्रेमिका व पत्नी करिश्मा के पिता बस्तीराम जाट, चाचा रामप्रताप समेत अन्य लोगों की तलाश है। गौरतलब है कि करिश्मा ने प्रेमी व पति सहदेव जाट की हत्या के बाद 26 जून को अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली ।