6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो : नमक उद्यमी हत्याकांड: नावां में बाजार बंद, धरने में पहुंचे भाजपा नेता

namak udyamee hatyaakaand : धरने में पूर्व सांसद सीआर चौधरी सहित पूर्व विधायक विजयसिंह हुए शामिल आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने विधायकों को धरने पर पहुंचने के दिए निर्देशपरिजनों ने किया पोस्टमार्टम कराने से इनकार

2 min read
Google source verification
Market closed in Nawan

Market closed in Nawan

नावां (नागौर). नागौर जिले के नावां में शनिवार को दिनदहाड़े हुई हत्या namak udyamee hatyaakaand को लेकर तनाव बढता जा रहा है। परिजनों ने आरोपियों गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की है। वहीं घटना के विरोध में नावां शहर आज बंद है तथा धरने में भाजपा के पूर्व सांसद सीआर चौधरी सहित पूर्व विधायक विजयसिंह आदि शामिल हुए हैं। उधर, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी तीनों आरएलपी विधायकों व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को नावां पहुंचने को कहा है।

यह भी पढें : वीडियो : फायरिंग में नमक व्यापारी को लगी तीन गोली, मौत

गौरतलब है कि नमक उद्यमी जयपाल पूनियां की हत्या में प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी पर आरोप लगने के बाद पूनियां के परिवार को न्याय दिलाने के लिए राजनीतिक रणनीतियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि चौधरी के सरकार में रहते हुए जांच प्रभावित होगी। इसलिए पूनिया हत्याकांड की जांच सीबीआई को देनी चाहिए, लेकिन सीबीआई जांच नहीं होती है तो ऐसे में राज्य सरकार की कोई भी एजेंसी मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एसडीएम व तहसील कार्यालय परिसर के सामने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।


मोर्चरी में रखा शव
नमक उद्यमी जयपाल पूनिया का शव नावां राजकीय चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाया गया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर अड़े हैं। परिजनों के साथ भाजपा नेताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने धरना व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सांसद सीआर चौधरी, पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी, पूर्व विधायक हरीश कुमावत, राजाराम प्रजापति, बाबूलाल पलाड़ा, ज्ञाना राम रणवा, रजनी गावड़िया, चुन्नी लाल माली, प्रताप सिंह लूणवा, प्रकाश योगी, मोहन लाल एडवोकेट सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पूनिया के परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे हैं।

बाजार बंद
नावां में शनिवार को नमक उद्यमी की हत्या को लेकर आमजन में आक्रोश नजर आया। भाजपाइयों ने विरोध में जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया। इसको लेकर रविवार होने के साथ बाजार में सन्नाटा नजर आ रहा है।