18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, 6 लोग घायल, एक ने तोड़ा दम

जायल चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल रामनिवास को नागौर से जोधपुर रैफर किया गया...

2 min read
Google source verification

नागौर

image

Dinesh Saini

May 09, 2018

Fight

नागौर। नागौर में पुलिस थाना जायल के ग्राम राजोद में बुधवार सुबह दो पक्षों की मारपीट में 6 जने घायल हो गये। वहीं एक व्यक्ति ने जोधपुर चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से 60 वर्षीय रामनिवास पुत्र सांवलाराम जाति जाट निवासी राजोद ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया।

हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जायल के सामुदायिक चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह मृतक का अंतिम संस्कार किया जायेगा। पुलिस ने हत्या के आरोप में रामनिवास पुत्र केशाराम जाति जाट व सुरजाराम पुत्र केशाराम जाति जाट निवासी राजोद को दस्तयाब कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read More: ‘तूफान का खतरा बरकरार‘! यहां फिर से बदला मौसम का मिजाज, तेज बारीश के साथ गिरे ओले

पुलिस थाना जायल में जेनाराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका भाई रामनिवास, सुखाराम, जगदीश व मुनीराम अपने परिचित श्रीकिशन के घर जा रहे थे, सुरजाराम के घर के सामने रूपये के लेनदेन को लेकर रामनिवास से विवाद हो गया था, इस दौरान सुरजाराम व रामनिवास पुत्र केशाराम, उनके पुत्र राकेश, ओमप्रकाश, शिवराम व सीताराम ने एकराय होकर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उनके चारों भाई गंभीर घायल हो गये।

Read More: दुष्कर्म कर महिला का बनाया एमएमएस, फिर चला कई सालों तक देहशोषण गंदा खेल

जायल चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल रामनिवास को नागौर से जोधपुर रैफर किया गया, लेकिन जोधपुर पहुंचने से पहले ही रामनिवास ने दम तोड़ दिया, जायल चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक दिनेशसिंह रोहडिय़ा, थानाधिकारी अशोक बिशू, बड़ी खाटू थानाधिकारी राजपालसिंह ने मौका मुआवना किया।

Read More: PICS: गरमाई राजनीति के बीच 'मोर्चा' संभालने कर्नाटक पहुंचे गहलोत, संगीन आरोपों से जूझ रही है पार्टी