देवेन्द्र प्रताप सिंह/नागौर. ठगी का धंधा भी अब ऑलाइन पर ज्यादा जोर मारने लगा है। घर बैठे डिजिटल की दुनिया में रातों-रात लखपति बनने का सपना देखने वालों सावधान हो जाइए। डिजिटल दुनिया में आपको फंसाने के लिए नए-नए अंदाज में इस तरह जाल फैलाए जा रहे हैं कि पता नहीं कब आपकी जेब खाली हो जाए। बहुत सारे युवा इन दिनों इंटरनेट पर घर बैठे पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रहे हैं। एेसे जॉब सर्च करते ही कई ऐसी साइटें मिल जाती हैं जो प्रतिदिन, सप्ताह, महीने भर के हिसाब से अलग-अलग पैकेज से लखपति बनाने की बातें कर रही हैं। यही नहीं कई साइट डाटा एंट्री के नाम पर घर बैठे एक से दो घंटे पीडीएफ फाइल से वर्ड की फाइल में अंग्रेजी टाइपिंग कर सात दिन में 15 से 20 हजार रुपए कमाने का ऑफर दे रही हैं।