12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू

2 min read
Google source verification
Rajasthan Teachers Association Pradishtir's two-day convention begins

Rajasthan Teachers Association Pradishtir's two-day convention begins

नागौर. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसका मुख्य कारण सरकार की जन विरोधी नीतियां है। सरकारी कर्मचारी द्वारा सरकार की आलोचना करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के अध्यादेश की निन्दा करते हुए चौधरी ने चेतावनी दी कि मैं खुली आलोचना करता हूं करो मेरे खिलाफ कार्रवाइर्। । वे सोमवार को कांकरिया स्कूल में आरम्भ हुए दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि एक आईएएस द्वारा रिश्वत में मोटी रकम लेने के बाद भी उसे बहाल कर दिया जाता है और एक बाबू कोई छोटी-मोटी रिश्वत लेते पकड़ा जाए तो उसे दस साल बाद भी बहाल नहीं किया जा रहा। यदि कोई कहे कि भ्रष्टाचार की पैरवी होगी यह तो सरकार को बताएं कि सभी पर समान नियमों के तहत कार्रवाई हो।

विभिन्न समस्यओं का निस्तारण करवाने की मांग
शैक्षिक सम्मेलन में प्रदेशभर से आए संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिसमें व पातेय वेतन के आधार पर कार्यरत शिक्षकों को वर्ष 2008 की पदोन्नति का परिलाभ दिया जाए। 6डी के अंतर्गत विकल्प के आधार पर शिक्षकों का सेटअप परिवर्तन किया जाए। तृतीय श्रेणी के सामाजिक विषय के शिक्षकों की पदोन्नति में प्राथमिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक के वरिष्ठ अध्यापकों के पदों की गणना की जाए। पाठ्यक्रम निर्माण में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। रिक्त पदों पर शिक्षकों को नियुक्तियां देने की मांग की। इसके अलावा संगठन को जिला व ब्लॉक स्तर पर मजबूती देने की बात कही। संघ के प्रदेश महामंत्री पूनमचंद विश्नोई ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संघ की स्मारिका का विमोचन किया गया।

अतिथियों में से कोई भी समारोह में नहीं हुआ शामिल

संघ की ओर से कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रमुख अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्वमंत्री हरेन्द्र मिर्धा, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा सहित अन्य अतिथियों में से कोई भी समारोह में शामिल नहीं हुआ। इस पर संघ के जिलाध्यक्ष पुरखाराम चौधरी ने पूर्व जिला प्रमुख डॉ. सहदेव चौधरी को मुख्य अतिथि बना। अध्यक्षता नगर परिषद के सभापति कृपाराम सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नागौर पंचायत समिति प्रधान ओमप्रकाश सेन, मूण्डवा पंचायत समिति प्रधान राजेन्द्र फिड़ौदा, सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष, जगनाथ बुरड़क, पूर्व ऊन बोर्ड विकास भारत सरकार केसरलाल चौधरी, शमशेर खोखर, प्रदेश सभाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक कटारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवजी, पूनमाराम विश्नोई, मुख्य महामंत्री पूनमचंद विश्नोई, प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शारदा शर्मा, महामंत्री नेनाराम चौधरी, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आयुदान कविया आदि मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष पुरखाराम चौधरी, पुष्पेन्द्र व सुनीता चौधरी ने किया।