4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले में दर्दनाक हादसे, दो जनों की सांसों पर लगे ब्रेक

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

नागौर

image

Rajesh

Aug 04, 2018

nagaur

नागौर। तेज रफ्तार वाहनों के कहर ने दो परिवारों के अरमानों को कुचल कर रख दिया। मामला मेड़ता सिटी व डीडवाना थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो जनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। दरअसल, डांगावास सड़क मार्ग पर ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार तथा मौलासर निवासी युवक ने डीडवाना के पास सड़क हादसे में जान गंवा दी।

बेकाबू ट्रोले का कहर

मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र के डांगावास हाईवे पर शनिवार दोपहर पौने 4 बजे के करीब बेकाबू ट्रोला बाइक सवार पर काल बनकर टूट पड़ा। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान बागावास निवासी शिवराज (47) पुत्र मिश्रीलाल गिवारिया के रूप में हुई। मृतक लाम्पोलाई-गंवारड़ी गांवों में मोटरसाइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचकर वापस लौट रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।

बाइक भिड़ंत ने छिनी जिंदगी

इधर, डीडवाना के अजमेर रोड पर दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने की तेज भिड़ंत हो गई। इस हादसे में घायल मौलासर निवासी एक युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार डीडवाना में सड़क पार करते समय दो बाइक में टक्कर हो गई। मोटरसाइकिलों पर सवार तीन जने गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। दुर्घटना के समय सड़क मार्ग से गुजर रहे रोडवेज बस के चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर में गंभीर घायल मौलासर निवासी हरिसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।