25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज बस ने 8 साल के मासूम को कुचला

शहर की कुचामन रोड़ पर रोडवेज डिपो की पास सोमवार को दोपहर एक रोडवेज बस ने आठ वर्षीय मासूम मानव उर्फ मोनू पुत्र तुलसीराम को कुचल दिया

2 min read
Google source verification
Roadways bus crushes 8-year-old boy died in Deedwana of nagaur

Roadways bus crushes 8-year-old boy died in Deedwana of nagaur

डीडवाना. शहर की कुचामन रोड़ पर रोडवेज डिपो की पास सोमवार को दोपहर एक रोडवेज बस ने आठ वर्षीय मासूम मानव उर्फ मोनू पुत्र तुलसीराम को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बस डिवाइडर को तोडकऱ उस पर जा चढ़ी। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और दुर्घटना पर रोष जताते हुए मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवजा देने सहित डिवाइडर बनाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार नागौर डिपो की एक बस सोमवार को दोपहर जयपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान रोडवेज डिपो के पास रामदेव मंदिर के समीप बस ने एक मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। बस की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस डिवाईडर से जा टकराकर उस पर चढ़ गई और स्ट्रीट पोल से टकरा गई। जिससे पोल टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में बच्चा बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना किया। जबकि भारी संख्या में लोग व माली समाज के लोग भी एकत्रित हो गए। इस पर उन्होंने ऐसे हादसों को रोकने के लिए डिवाइडर बनाने की मांग की। साथ ही मृतक बच्चे की बहन को सरकारी नौकरी देने, परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की। उन्होंने आश्वासन पर आश्वासन देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर बुलाने की भी मांग की, जिस पर तहसीलदार दयानन्द रूयल व नायब तहसीलदार पेमाराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मांगों पर आश्वासन दिया। साथ ही बच्चे के शव का शीघ्र पोस्टमार्टम करवाने के लिए समझाइश भी की।
तीन बेटियों का अकेला भाई था मानव

मृतक बच्चे की पहचान मानव उर्फ मोनू पुत्र तुलसीराम माली निवासी पदमानियाबास के रूप में की गई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बच्चे के पिता लम्बे समय से बीमार है। उनकी कुल 4 संतानें हैं, जिनमें मानव तीन बहनों का अकेला भाई था। हादसे के बाद मासूम की मां बेसुध हो गई।