19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / राजस्थान में यहां चल रही सेना भर्ती रैली, चमकी इन अभ्यर्थियों की किस्मत

राजस्थान में यहां चल रही सेना भर्ती रैली, चमकी इन अभ्यर्थियों की किस्मत

राजस्थान में यहां चल रही सेना भर्ती रैली, चमकी इन अभ्यर्थियों की किस्मत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 1:51 PM IST

नागौर।

राजस्थान के नागौर जिले में चल रही सेना भती रैली भर्ती में युवा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में नागौर जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम मे चल रही सेना भती रैली के चौथे दिन नागौर, खींवसर व परबतसर के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इससे पहले अभ्यर्थियों के आवेदन तथा उनकी जांच कर स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। भर्ती अधिकारी वीएस पठानिया ने बताया कि बुधवार को हुई दौड़ के लिए 5507 पंजीकृत थे जिनमें से 4354 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 506 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। वहीं गुरुवार सेना भर्ती रैली का अंतिम दिन है। दौड़ के अंतिम दिन मेड़ता, कुचामन, नावा के 5365 अभ्यर्थी पंजीकृत है।


युवाओं को पता चला समय का महत्व

समय की कीमत क्या होती है इस बात का पता सना भर्ती दौड़ में युवाओं को देखने को मिल रहा है । बुधवार को जवानों ने जैसे ही 5 मिनट 45 सैकंड के बाद रस्सी को खींचा तो एक अभ्यर्थी दो सैकंड की दूरी पर था। इस दौरान अभ्यर्थी ने सेना के सेना के जवानों के पैर पकड़ लिए और चयन कर वापस बाहर नहीं भेजने की फरियाद करते हुए रोते और गिड़गिड़ाने लगा और रस्सी का नहीं छोड़ा । जिसे देखकर आला अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। इस दौरान इसके बाद जवानों ने अभ्यर्थियों को आगामी रैली के लिए तैयारी करके आने की सलाह देते हुए दूसरे दरवाज़े से बाहर निकाला गया । आपको बता दें कि सेना भर्ती रैली 1 जुलाई से शुरू हुई थी जो गुरुवार 5 जुलाई तक चलनी है। इस दौरान हजारों अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में शामिल हुए । 5 जुलाई को सेना भर्ती रैली में मेड़ता कुचामनसिटी और नावां के अभ्यर्थी होंगे शामिल ।

ये रहा सेना भर्ती का शेडयूल

1 जुलाई - डीडवाना एवं बाहरी अभ्यर्थी
2 जुलाई - मूण्डवा, जायल व मकराना
3 जुलाई - लाडनूं, रियांबड़ी व डेगाना
4 जुलाई - नागौर, परबतसर व खींवसर
5 जुलाई - मेड़ता, कुचामनसिटी व नावां