
Villagers Approach to nagaur collector request to not destroyed house
पुश्तैनी मकान नहीं तोडऩे की गुहार
नागौर. खींवसर तहसील के खोड़वा गांव निवासी बंशीराम व अन्य ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर उनका रहवासी मकान नहीं हटाने की मंाग की है। पीडि़त बंशीराम ने लिखा है कि वह गांव में पूर्वजों द्वारा वर्षों पहले पुश्तैनी मकान में रहता है और तहसीलदार ने इस जमीन को गैर मुमकिन गोचर बताकर गलत रिपोर्ट बना दी, जिसके चलते उसके मकान को हटाए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। यह जगह उसके बडेरों की है और उसकी पीढियां यहां रहती आई है तथा मकान में बिजली कनेक्शन भी है। इसके बावजूद उसे अतिक्रमी मानकर नोटिस दिया गया है। पीडि़त ने उसका मकान नहीं हटाने की मांग की गुहार लगाई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बैरावास सरपंच ने भी यहां उनके निवास संबंधी प्रमाण पत्र जारी किया है। ग्रामीणों ने कलक्टर को मकान नहीं तोडऩे के लिए पाबंद करने की मांग की है।
राशन वितरण में गड़बड़ी
वार्ड संख्या 17 में राशन डीलर की ओर से राशन वितरण में गड़बड़ी कर उपभोक्ताओं की राशन सामग्री हड़पी जा रही है। वार्ड पार्षद हरीराम जाखड़ ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है। जाखड़ ने ज्ञापन में लिखा है कि उपभोक्ताओं कोपुराना वार्ड के हिसाब से वार्ड नम्बर दस में राशन डीलर सेे राशन सामग्री मिलनी चाहिए लेकिन डीलर शौकत खान समय पर सामग्री का वितरण नहीं कर रहा है जबकि रिकॉर्ड में इंद्राज किया जा रहा है। एक उपभोक्ता बंशीलाल भार्गव को साल भर से राशन सामग्री नहीं मिली जबकि ई मित्र से जानकारी निकलवाने पर पता चला कि उसके नाम से सामग्री का वितरण किया जा चुका है। जाखड़ ने जिला रसद अधिकारी से वार्डवार कमेटी गठित कर ऐसे प्रकरणों का निस्तारण करते हुए लापरवाह डीलर का लाइसेंस निरस्त करना चाहिए।
रेलवे फाटक चालू रखने की मांग
निकटवर्ती ताउसर के ग्रामीणों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रेलवे फाटक सी 68 को बंद करने का विरोध किया है। रामसिंह सांखला, महेन्द्र भाटी, रामनिवास भाटी, हरेन्द्र, मुकेश भाटी, पूनमचंद समेत अन्य ग्रामीणों ने लिखा है कि रेलवे ने फाटक सी 67 को चालू रखते हुए सी 68 बंद कर दिया जबकि रेलवे फाटक सी 67 वैधानिक दृष्टि से सही नहीं है। यह रास्ता कच्चा व घुमावदार मोड़ वाला होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होगी। विभाग ने रेलवे फाटक सी 67 का तुलनात्मक अध्ययन किए बिना ही सी 68 फाटक बंद दिया जो कि गलत है।
निर्माण कार्य में गड़बड़ी की हो जांच
ग्राम पंचायत डिडिया कला में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह उर्फ धरमाराम ने ज्ञापन में लिखा है कि गांव में मदनलाल चांगरा के घर से लीलाधर चारण की पोल तक खुर्रा निर्माण के लिए 7 लाख रुपए स्वीकृत हुए। करीब 6 लाख 99 हजार रुपए लागत से निर्माण कार्य किए जाने को बोर्ड लगाया गया है, लेकिन प्रस्वावित स्थान पर एक भी ईंट नहीं लगाई गई है और यहां कच्चा मार्ग है। धर्माराम का कहना है कि इस संबंध में ग्रामसेवक से बात करने पर भी उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के जांच की मांग की है।

Published on:
01 Jan 2018 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
