2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ भारत भ्रमण पर निकले तीन युवा पहुंचे नागौर

‘यूथ अगेंस्ट रेप’ की थीम लेकर साइकिलों पर भारत भ्रमण को निकले तीन युवा हर गांव-शहर में बलात्कार की घटनाओं ( rape in india ) के विरोध में जनजागरुकता फैला रहे हैं। ( nagaur news )
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 11 Nov 2019, 12:31 AM IST

बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ भारत भ्रमण पर निकले तीन युवा पहुंचे नागौर

बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ भारत भ्रमण पर निकले तीन युवा पहुंचे नागौर

नागौर.
‘यूथ अगेंस्ट रेप’ की थीम लेकर साइकिलों पर भारत भ्रमण को निकले तीन युवा हर गांव-शहर में बलात्कार की घटनाओं ( rape in india ) के विरोध में जनजागरुकता फैला रहे हैं।

बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया कदम ( Nagaur news )

दिल्ली से रवाना होकर जयपुर के रास्ते रविवार को नागौर पहुंचे रणछोड़ देवासी, पियुष मोंगा एवं योगेश रावल ने बताया कि उनका लक्ष्य देश के सभी 28 राज्यों, 9 केन्द्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक जिलों, 700 शहरों एवं दो हजार से अधिक गांवों तक पहुंचकर स्कूली बच्चों व आमजन से मुलाकात कर देश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरुकता फैलाना है।


तीनों युवाओं की उम्र 20 वर्ष के आसपास

युवाओं ने पत्रिका से विशेष बातचीत में बताया कि वे करीब ढाई साल तक यात्रा कर 30 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। खास बात यह है कि तीनों युवाओं की उम्र 20 वर्ष के आसपास है और नीडर होकर यात्रा कर रहे हैं।

...रेप मुक्त भारत की ओर कदम

इन युवाओं कहना है कि ‘जिस दिन आप अपने दोस्तों को लडक़ी पर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी करने से रोक लेंगे, उसी दिन भारत देश रेप मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ा लेगा।’

यह खबरें भी पढ़ें...


फैसले के बाद प्रदेश भर में शांति: भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज, नहीं निकलेगा मिलादुन्नबी का जुलूस

टेम्पो चालकों ने छोड़ी कमाई, बिना पैसे लिए उतारा यात्रियों को, जानिए क्या है वजह...


कार एक्सीडेंट में हुई पिता की मौत, छह बेटियों और दो पुत्रों की रुलाई देखकर हर आंख हुई नम