31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अग्निपथ’ आंदोलन के चलते नहीं कर पा रहे हैं ट्रेन का सफर तो ध्यान दें, इन मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

आंदोलन से फंसे रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरु की व्यवस्था। उत्तर प्रदेश से मुंबई, गोवा, बैंगलुरु के लिए चलेगी ये स्पेशल ट्रेने, मध्य प्रदेश के इटारसी, खंडवा में रुकेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Jun 2022, 12:20 PM IST

News

'अग्निपथ' आंदोलन के चलते नहीं कर पा रहे हैं ट्रेन का सफर तो ध्यान दें, इन मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

नर्मदापुरम. सेना में भर्ती के लिए सरकार की ओर से लागू की गई 'अग्निपथ' योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। ऐसे में लगभग देशभर की रेल यातायात बादित हुई है। इसी के चलते किसी अनहोनी से बचने के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार, यूपी आने-जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ऐसे में कई रेल यात्री बीच में ही फंस गए हैं तो कई अपनी यात्रा ही शुरु नहीं कर पा रहे।

ऐसे यात्रियों के लिए भी अब रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें यूपी से वास्कोडिगामा, बैंगलुरु, पुणे और मुंबई के लिए चलेगी। 19 जून को ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना होगी, जो मध्य प्रदेश समेत देशभर के अलग अलग स्टेशनों से गुजरेंगी।

यह भी पढ़ें- ट्रैक पर आया मानसून : एक साथ हो रहे बंगाल और अरब सागर एक्टिव, अब होगी जोरदार बारिश


कब, कहां से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें...

-गाड़ी नंबर 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन

ये स्पेशल ट्रेन 19 जून को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से रात 9 बजे रवाना होगी। जो जबलपुर 6.30 बजे, इटारसी 10.35 बजे, नागपुर दोपहर 3.15 बजे और तीसरे दिन 21 जून को सुबह 3.30 बजे पूणे पहुंचेगी।

-गाड़ी नंबर 02296 डीडीयू-बेंगलूरू स्पेशल

ये स्पेशल ट्रेन 19 जून को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से रात 11.25 बजे रवाना होगी। जो जबलपुर 7.35 बजे, पिपरिया 9.58 बजे, इटारसी 11.40 बजे नागपुर के रास्ते 21 जून को शाम 4.25 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी।

-गाड़ी नंबर 02742 डीडीयू-वास्कोडीगामा स्पेशल

ये स्पेशल ट्रेन 19 जून को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से रात 9.50 बजे रवाना होगी। जो सतना, जबलपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 9.10 बजे इटारसी, दोपहर 11.50 बजे खंडवा और 21 जून को सुबह 10.30 बजे वास्कोडीगामा पहुंचेगी।


- गाड़ी नंबर 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल

ये स्पेशल ट्रेन 19 जून को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से रात 11.40 बजे खुलकर 21 जून को 2.15 बजे पुणे पहुंचेगी।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ