
(फोटो सोर्स: पत्रिका और IMD Bhopal)
Monsoon 2025: मानसूनी बारिश से जिला तरबतर हो रहा है। तड़के करीब 3 बजे से शुरू हुई रिमझिम दिनभर होती रही। शाम करीब 5 बजे घने बादल के साथ तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। कॉलोनियों, सड़कों सहित बाजार में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सबसे अधिक नर्मदापुरम में 33.0 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं सबसे कम माखन नगर में 2.0 मिलीमीटर हुई। डोलरिया में बारिश नहीं हुई।
इसके साथ ही अन्य जगह सिवनी मालवा में 07.0 मिमी, इटारसी में 15.4 मिमी, सोहागपुर में 5.0 मिमी, पिपरिया में 7.4 मिमी, बनखेड़ी में 13.8 मिमी, पचमढ़ी में 12.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से मौसम में ठंड घुल गई। पांच मानसूनी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने आंधी चलने के साथ 35 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
तापमान में गिरावट दर्ज होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात की अपेक्षा दिन का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 1.4 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगरमालवा, उज्जैन, राजगढ़ और शाजापुर जिलों में अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, नीमच, मंदसौर, इंदौर और देवास जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, मैहर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
23 Jun 2025 02:26 pm
Published on:
23 Jun 2025 02:26 pm
