
10th board Exam : बोर्ड परीक्षा के दौरान एग्जाम हॉल में शिक्षक की मौत, हार्ट अटैक से तोड़ा दम
मध्य प्रदेश में आज से एमपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत हुई है। इसी बीच सूबे के नर्मदापुरम जिले में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, शिक्षक के अचानक ही दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते वो परीक्षा हॉले में ही बेहोश होकर गिर गए। इस घटना से एग्जाम हॉल में सनसनी फैग लगई। इसके बाद तत्काल ही स्कूल के अन्य शिक्षक और कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पड़ताल करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि, ये मामला जिले के अंतर्गत आने वाले पिपरिया के कन्या शासकीय सेकेंडरी स्कूल का है। यहां पदस्थ शिक्षक मुकेश स्थापक बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि, इस दौरान उन्हें अचानक ही घबराहट शुरु हुई और सीने में तेज दर्द की शिकायत बताई। लेकिन,जबतक अन्य सह कर्मी कुछ समझ पाते मुकेश अचानक ही बेहोश हो गए। इसके बाद सहकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक आने के कारण मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आद परीक्षा का पहला दिन
जान ले कि, आज यानी 1 मार्च से मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। बुधवार को दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च 2023 और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होंगी। इस बार छात्रों को एक्ट्रा कॉपी यानी सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी। 20 की जगह 32 पेज की कॉपी बढ़ा दी गई है। पहली बार बारकोड का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे छात्र ओएमआर शीट भर सकेंगे।
Published on:
1 Mar 2023, 3:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.