28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरसिंहपुर में टला बड़ा खूनी संघर्ष, आमने-सामने आ गए थे हजारों लोग

फेसबुक से शुरु हुई लड़ाई धरातल पर आने वाली थी..पुलिस ने वक्त रहते संभाला मोर्चा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 15 Jul 2022, 6:23 PM IST

narsinghpur.jpg

,,,,

नरसिंहपुर. नरसिंहपुर में दो बड़े गुटों के बीच होने वाला बड़ा झगड़ा शुक्रवार को पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ के कारण टल गया। मामला नरसिंहपुर से भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल से जुड़ा हुआ है। दरअसल विधायक जालम सिंह के बेटे मोनू पटेल ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल को धमकी दी थी जिसके बाद लाखन सिंह पटेल ने भी सोशल मीडिया पर ही विधायक जालम सिंह पटेल और उनके बेटे मोनू पटेल को लड़ने के लिए खुल्ला चैलेंज दिया था। शुक्रवार को एक तरफ जहां गोटेगांव में मोनू पटेल के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे तो वहीं लाखन सिंह पटेल के समर्थक भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए थे लेकिन इससे पहले कि दोनों का आमना सामना हो पाता पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों को ही आमने-सामने आने से पहले वापस भेज दिया।

ऐसे हुई थी शुरुआत
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई थी जब सोशल मीडिया पर मोनू पटेल नाम की आईडी से लाखन सिंह का नाम लिखकर अपशब्द कहे गए। पीटने की बात लिखी गई जिसके जवाब में पहले तो लाखन सिंह पटेल के समर्थक उतरे और फिर लाखन सिंह पटेल ने खुद फेसबुक पर पोस्ट कर खुल्ला चैलेंज दिया था।

खुल्ला चैलेंज है !!!
जालम सिंह पटेल जो कि तेरे लड़के मोनू पटैल ने मुझे गाली दी और मुझे फेसबुक पे जूते मारने की बात करी अगर दोनों सच्चे लोधी की औलाद हैं तो कल दिनांक 15 जुलाई दिन शुक्रवार स्थान - गोटेगांव रोड, बेलखेडी तिगड्डा सेमरावरी समय दोपहर 2 बजे, ना मेरी इमलिया ना तेरा गोटेगांव बीच में आमना सामना कर मैं लड़ने के लिए तैयार हूं और जैसे में निपटना है वैसे में हम तैयार हैं मैं नहीं चाहता था कि कानून व्यवस्था बिगडे, मगर तेरे बेटे द्वारा सोशल मीडिया पर मेरे परिवार और कुछ मेरे समर्थको को धमकाने का कृत्य किया है और आगे भी जब कभी जालम सिंह या तेरा लड़का मोनू की लड़ने की इच्छा हो तो मुझे सूचना कर देना मैं जीवन भर लड़ने को तैयार हूं ।
नोट :- जालम सिंह पटैल और मोनू पटैल तुम्हारी अगर लड़ने की इक्छा ना हो तो मोनू पटैल सार्वजनिक या सोशल मीडिया पर मुझसे माफ़ी मांगे ।

यह भी पढ़ें- मटर पनीर की जगह पार्सल कर दी चिकन करी, हाई-फाई रेस्टोरेंट पर भारी-भरकम जुर्माना

शुक्रवार को जुट गई दोनों पक्षों की हजारों की भीड़
सोशल मीडिया पर लड़ाई का ऐलान होते ही पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार को तय वक्त से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल तनाव और खून खराबा की आशंका को देखते हुए गोटेगांव के इमलिया गांव में पर्याप्त संख्या में तैनात कर दिया गया आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। हालांकि इसके बीच इमलिया में बड़ी संख्या में लाखन सिंह समर्थक जुट गए। वहीं दूसरी तरफ गोटेगांव के ठाकुर बाबा के पास मोनू पटेल के समर्थक भी बड़ी संख्या में जुट गए। दोनों तरफ की भीड़ बेलखेड़ी तिगड्डा की ओर बढ़ी लेकिन गोटेगांव से आ रहे मोनू पटेल के समर्थकों की भीड़ को पुलिस ने रेलवे फाटक के पास व लाखन समर्थकों को भी रास्ते में ही रोककर समझाइश देकर वापस लौटा दिया। समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए हैं और फिलहाल शांति है। पुलिस अभी भी पूरी तरह से सतर्क है।

यह भी पढ़ें- टीचर ने मौत से पहले हथेली पर लिखी मौत की कहानी, लिखा- मैं बेवफा नहीं..