जनसंवाद में अपनी जनसेवदना को लेकर एक 11 साल का बच्चा सोनू कुमार भी सीएम के पहुँच गया। उसके वहां पहुंचते ही मौजूद लोगों में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री जब लोगों से संवाद कर रहे थे उसी दौरान बच्चे ने अपना नाम सोनू कुमार बताया, वो सीएम को आवाज लगाने लगा। सर, सुनिये ना... सर सुनिये ना... जब मुख्यमंत्री ने बच्चे की आवाज सुनी तो ठहर गए। सोनू ने नीतीश कुमार से कहा कि वो पढ़ना चाहता है पर उसके अभिभावक पढ़ाते नहीं है। इसलिए सीएम से उसने इंतजाम कराने की गुहार लगायी।