
भागलपुर में बरामद हुए 4 बम, पुलिस ट्रेनिंग कैंप के पास मिलने से उठने लगे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
बिहार के भागलपुर जिले में एक बार फिर से बम बरामद हुआ हैं। आज सुबह यानी शुक्रवार को 4 बम नाथनगर थाना क्षेत्र में स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के पास बरामद किए गए। एक ही इलाके से इतनी बड़ी संख्या में बम मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ी में बम देखा तो दंग रह गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सीटीएस के पुलिस जवान और स्थानीय नाथनगर थाना की टीम मौके पर पहुंची। दोनों बम के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। तो वहीं जब बम की जांच की गई तो यह सुतली बम निकला। बम मिलने की सूचना से स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार दो सुतली बम बरामद हुए हैं, इसे किसने और किस उद्देश्य से यहां इन्हें रखा है इसकी जांच की जा रही है। तो वहीं इस मामले को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें, भागलपुर में हाल के दिनों में बम धमाके होने के साथ ही बम भी बरामद किए जा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही भागलपुर में स्थित बूढ़ानाथ मंदिर के पास से बम बरामद हुआ था। बम एक बैंक्वेट हॉल के पास था। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें: झारखंड के खूंटी में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्ष आमने-सामने, RAF समेत अतिरिक्त बल तैनात
तो वहीं नवरात्र के समय में मंदिर के पास बम मिलने से प्रशासन भी सकते में आ गया था। जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ मंदिर के पास सुबह में एक बैंक्वेट हॉल के पास बम मिला था। जिसके बाद इस इलाके को सील कर दिया गया था।
ऐसे में नाथनगर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास बम मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए। वहीं सीटीएस के अधिकारियों के मानें तो प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य कार्यालय के पिछले हिस्से ग्राउंड के पास हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। इसको लेकर मुख्यालय को भी लिखा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Fodder Scam: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाला मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई आज
Published on:
8 Apr 2022, 12:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.