
Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज मैसूर में 'प्रोजेक्ट टाइगर' (50 years of Project Tiger) के 50 साल पूरे होने के अवसर पर एक मेगा इवेंट में नवीनतम बाघ जनगणना डेटा जारी करेंगे। पीएम मोदी बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व यात्रा का आनंद उठाएंगे। इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है। पीएम मोदी काली टोपी, खाकी पैंट, छलावरण वाली टी-शर्ट और काले जूते पहने नजर आए। वे एक हाथ पर अपनी स्लीवलेस जैकेट पहने दिख रहे है।
इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस भी करेंगे लॉन्च
पीएम मोदी 'अमृत काल' के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार का विजन जारी करेंगे और इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) भी लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हैदराबाद और चेन्नई में कार्यक्रमों के बाद मैं मैसूर आया हूं। 9 अप्रैल को मैं प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होऊंगा।
स्मारक सिक्का भी किया जाएगा जारी
पीएम मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने की याद कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बाघ संरक्षण के लिए अमृत काल का विजन प्रकाशन का विमोचन करेंगे। यह टाइगर रिज़र्व के प्रबंधन प्रभावी मूल्यांकन के 5वें चक्र की एक सारांश रिपोर्ट है, बाघों की संख्या घोषित करना और अखिल भारतीय बाघ अनुमान (5वाँ चक्र) की एक सारांश रिपोर्ट जारी करना। इस अवसर पर 'प्रोजेक्ट टाइगर' के 50 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- चेन्नई से कोयंबत्तूर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
ऑस्कर विजेता स्टार युगल बोम्मन और बेली से करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी सबसे पहले चामराजनगर जिले के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे और संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर भी जाएंगे और महावतों से बातचीत करेंगे। थेप्पाकडू में वह ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र द एलिफेंट व्हिस्परर्स के स्टार युगल बोम्मन और बेली से भी मिलेंगे।
मैसूरु में कड़ी सुरक्षा
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए मैसूरु में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पर्यटकों के टाइगर रिजर्व में आने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 181 पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है और वीवीआईपी के दौरे को देखते हुए इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है।
Published on:
9 Apr 2023, 9:12 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.