23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / AAP MLA Resign: आप विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, अचानक राजनीति छोड़ने का लिया फैसल

AAP MLA Resign: आप विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, अचानक राजनीति छोड़ने का लिया फैसल

AAP MLA Anmol Gagan Mann Resign: अनमोल मान ने 15 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 19 Jul 2025, 5:03 PM IST

AAP MLA Anmol (Photo Source: IANS)

AAP MLA Resign: पंजाब की राजनीति से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी की खरड़ विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, इसके साथ ही उन्होंने राजनीति से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। खरड़ से आप विधायक अनमोल मान ने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को सौंप दिया है।

एक्स पर किया पोस्ट

अनमोल मान ने विधायक पद से इस्तीफा देना और राजनीति से संन्यास लेने की जानकारी एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएँ पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

15 जुलाई को केजरीवाल से की थी मुलाकात

बता दें कि अनमोल मान ने 15 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। केजरीवाल से मुलाकात को लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की। 

भगवत मान सरकार में रही कैबिनेट मंत्री

खरड़ विधासनभा सीट से जीत हासिल करने के बाद अनमोल मान कुछ समय के लिए भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहीं थी। हालांकि पिछले साल कैबिनेट फेरबदल में हटा दिया था। इससे पहले वह पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, श्रम और आतिथ्य जैसे प्रमुख विभागों का कार्यभार संभाल रहीं थी। 

2022 में खरड़ से जीत की हासिल

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को 37,885 मतों से हराकर विधायक बनी थीं। उनकी जीत ने उन्हें पंजाब की सबसे युवा और लोकप्रिय नेताओं में से एक बना दिया था।

पार्टी के लिए माना जा रहा झटका

बता दें कि अनमोल मान का अचानक विधायक पद से इस्तीफे देना और राजनीति से संन्यास का ऐलान आम आदमी पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि अनमोल मान ने प्रदेश में आम आदमी पार्टी की मजबूत पकड़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिमका निभाई थी। अनमोल गगन मान युवा पीढ़ी में अपनी खास पहचान रखती हैं।