CJP Protest: दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। रत्ना सिंह ने दिल्ली पुलिस से दोनों की लोकेशन और उनकी कानूनी स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। रत्ना सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को घंटों हिरासत में रखने के दौरान उसके परिवार, वकील या संबंधित लोगों को उसकी लोकेशन और कानूनी स्थिति की जानकारी से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि अभिजीत दीपके और नेहा बोरा कहां हैं।