देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ समय से स्कूलों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को बम की धमकी मिलने के मामले सामने आते रहे हैं। कई मामलों में जांच के बाद धमकियां फर्जी साबित हुई हैं। इसके बावजूद ऐसी सूचनाओं को सुरक्षा एजेंसियां हल्के में नहीं लेतीं, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी बड़ा खतरा पैदा कर सकती है।