6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad Plane Crash: पीड़ितों के परिवारों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करने की उठाई मांग

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे को करीब 10 महीने पूरे हो गए हैं। अब पीड़ितों के परिवारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। क्या है उनकी मांग? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 06, 2026

Air India Plane Crash in Ahmedabad

Air India Plane Crash in Ahmedabad (Photo - ANI)

अहमदाबाद विमान हादसा (Ahmedabad Plane Crash) दुनिया के सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। 12 जून 2025 को एयर इंडिया (Air India) का बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। हालांकि टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान हादसे का शिकार हो गया और एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल हॉस्टल में जाकर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना की वजह से विमान में तो आगे लगी और नष्ट हुआ ही, साथ ही मेडिकल हॉस्टल को भी काफी नुकसान पहुंचा। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी थी और जिस मेडिकल हॉस्टल से विमान की टक्कर हुई थी, उसके 19 लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई। हादसे की जांच जारी है। अब पीड़ितों के परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बड़ी मांग की है।

ब्लैक बॉक्स डेटा शेयर करने की उठाई मांग

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। पीड़ितों के परिवारों ने पीएम मोदी से मांग की है कि ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक किया जाए। इसके साथ ही पीड़ितों के परिवारों ने कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) के डेटा को भी सावजनिक करने की मांग उठाई है।

पैसा या मुआवजा नहीं, सिर्फ सच जानना चाहते हैं

पीड़ितों के परिवारों का कहना है वो पैसा या मुआवजा नहीं चाहते, बल्कि सिर्फ सच जानना चाहते हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि ब्लैक बॉक्स डेटा जारी करना बहुत ज़रूरी है ताकि पीड़ितों के परिवारों को अहमदाबाद विमान हादसे की वजह का पता चल सकें। पत्र में पीड़ितों परिवारों ने स्पष्ट किया कि अगर यह डेटा पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया जा सकता तो कम से कम उन्हें निजी रूप से उपलब्ध कराया जाए। उनका मानना है कि ब्लैक बॉक्स डेटा से पता चल सकता है कि विमान क्रैश होने के दौरान आखिरी क्षणों में क्या हुआ था। एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि ब्लैक बॉक्स में विमान की गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति और पायलटों की बातचीत जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जो दुर्घटना के कारणों को स्पष्ट कर सकती है।

धीमी चल रही है जांच

पीड़ितों के परिवारों का मानना है कि अहमदाबाद विमान हादसे की जांच बहुत धीमी चल रही है और अधिकारियों से पर्याप्त जानकारी नहीं मिल रही है। वो जानना चाहते हैं कि क्या तकनीकी खराबी, पायलट की गलती या किसी अन्य वजह से विमान क्रैश हुआ।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के विस्तृत विवरण जारी करने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज किया है। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता सुरेश चंद श्रीवास्तव की याचिका पर सवाल उठाते हुए इसे खारिज कर दिया। याचिका में एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई थी। इसके जवाब में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच अभी जारी है और अदालत एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट पर सवाल नहीं उठा सकती।

#AhmedabadAirIndiaPlaneCrashमें अब तक