AICC Session: महात्मा गांधी के कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के शताब्दी वर्ष पर कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 9 अप्रैल को अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर रिवरफ्रंट पर आयोजित होगा। बता दें कि गुजरात की धरती पर 64 साल बाद होने जा रहे इस अधिवेशन में देशभर से पार्टी के 3000 से अधिक नेता भाग लेंगे। इससे पहले 8 अप्रैल को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक शाहीबाग स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय स्मारक भवन में आयोजित होगी।