30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल प्लेन क्रैश : काठमांडू में भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, राष्ट्रीय शोक का ऐलान, जांच के लिए बनी कमेटी

Nepal Plane Crash नेपाल में कल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही नेपाल पीएम प्रचंड ने विमान दुर्घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की है। उधर काठमांडू में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। #NepalPlaneCrash
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Jan 2023, 2:48 PM IST

pokhara_airport_crashes.jpg

नेपाल प्लेन क्रैश : काठमांडू में भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान दुर्घटना में करीब 42 यात्रियों की मौत की सूचना है। द काठमांडू पोस्ट से यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि, यति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान दुर्घटना को लेकर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कास्की जिले के मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर के.सी. ने दुर्घटनास्थल से सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि, मलबे से अब तक छत्तीस शव निकाले गए हैं और आग बुझा दी गई है। बाकी राहत कार्य जारी है। नेपाल में कल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही नेपाल पीएम प्रचंड ने विमान दुर्घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की है। #5Indians

येती एयरलाइंस एटीआर-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने सिन्हुआ को बताया कि, येती एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त एटीआर-72 विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और लैंड करने से कुछ ही मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे, जिनमें 15 विदेशी भी शामिल थे।

15 विदेशी नागरिक सवार

येती (Yeti) एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया, विमान में दो बच्चों सहित 15 विदेशी नागरिक सवार थे। नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

हेल्पलाइन नंबर जारी देखें

विमान दुर्घटना के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

काठमांडू - दिवाकर शर्मा - +977-9851107021
पोखरा - लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक त्रिपाठी: +977-9856037699

दूतावास के हेल्पलाइन संपर्क: दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़े - नेपाल प्लेन क्रैशः पैसेंजर लिस्ट आई सामने, 5 भारतीय सहित 15 विदेशी थे सवार, 42 शव बरामद

यह भी पढ़े - नेपाल प्लेन क्रैशः चीन की मदद से बना पोखरा एयरपोर्ट, 14 दिन पहले हुआ था उद्घाटन, हादसे की वजह आई सामने