आकाश मिसाइल की खासियतें-
आकाश मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक है। आकाश प्राइम में स्वदेशी एक्टिव RF सीकर लगा है, जो दुश्मन के टारगेट को पहचानने की सटीकता को बढ़ाता है। रिपब्लिक डे परेड में इसकी झांकी कतर्व्य पथ पर निकाली गई।