Amazon Layoffs: ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन एक बार फिर कमचारियों की छंटनी करने जा रही है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, अमेजन 2025 की शुरुआत से 14,000 मैनेजर पदों में कटौती करने वाली है। ताकि सालाना 2.1 बिलियन से 3.6 बिलियन डॉलर की बचत की जा सके। यदि कंपनी छंटनी करती है तो मैनेजर लेवल पर 14000 कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है। नौकरी में कटौती के अलावा कंपनी ने मैनेजर्स को कई निर्देश दिए है, जिसमें सीनियर लेवल पर नई हायरिंग को रोकना, डायरेक्ट रिपोर्ट की संख्या बढ़ाना और सैलरी की समीक्षा करना आदि शामिल है।